फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vehicle registration will now be online

यूपी: अब ऑनलाइन होगा वाहन का रजिस्ट्रेशन, पल में मिलेगा नंबर, आज से नई व्यवस्था लागू

Sat, 11 Dec 2021 09:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Dec 2021 09:02 AM IST
सार

अब किसी भी डीलर को वाहनों के पंजीकरण के लिए आरटीओ ऑफिस की भागा दौड़ी नहीं करनी पड़ेगी। ऑनलाइन पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करते ही तय फीस ही जमा करनी होगी।

विज्ञापन
Vehicle registration will now be online
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बाइक और कार खरीदने पर अब उसका पंजीकरण डीलर ही करके ग्राहकों को देंगे। पहले वाहन नंबर के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था लेकिन 11 दिसंबर से ऐसा नहीं होगा। परिवहन विभाग के पोर्टल सारथी पर डीलर ही ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करेगा।
विज्ञापन


जैसे ही वाहन की पूरी जानकारी और दस्तावेज पोर्टल पर अपडेट होगी, वैसे ही रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। हालांकि डीलर की ओर से की जाने वाली कागजी कार्यवाही में एक दो दिनों का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन


आरटीओ जाने की जरूरत नहीं होगी
अब किसी भी डीलर को वाहनों के पंजीकरण के लिए आरटीओ ऑफिस की भागा दौड़ी नहीं करनी पड़ेगी। ऑनलाइन पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करते ही तय फीस ही जमा करनी होगी। अभी डीलर के यहां से पंजीकरण होने पर फीस से ज्यादा भुगतान वाहन खरीदने वालों को देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ऐसा नहीं होगा। एआरटीओ प्रशासन सुुधीर वर्मा ने बताया कि डीलर ही पंजीकरण कराकर नंबर जनरेट करेगा। इससे आरटीओ ऑफिस आने की जरूरत नहीं होगी। बाइक खरीदने के दो से तीन दिन के भीतर नंबर आवंटित हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed