{"_id":"6a6f992c5a23d8227401f730","slug":"vehicle-owners-will-be-able-to-apply-for-a-local-toll-pass-from-the-comfort-of-their-homes-kanpur-news-c-220-1-ka21001-146730-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वाहन स्वामी घर बैठे कर सकेंगे लोकल टोल पास के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वाहन स्वामी घर बैठे कर सकेंगे लोकल टोल पास के लिए आवेदन
Mon, 03 Aug 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे स्थित बारा टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को अब लोकल टोल पास बनवाने के लिए टोल प्लाजा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एनएचएआई ने पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है।
अब पात्र लोग राजमार्ग यात्रा एप के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत स्थानीय पास बनवाने के लिए वाहन स्वामी को एप पर वाहन की आरसी, आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान पत्र, वाहन संख्या और पते से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन स्वीकृत होने पर लोकल टोल पास सीधे वाहन के फास्टैग से लिंक कर दिया जाएगा।
इससे टोल प्लाजा पर अलग से दस्तावेज जमा करने या सत्यापन के लिए बार-बार पहुंचने की जरूरत नहीं होगी। बारा टोल प्लाजा प्रबंधन के अनुसार यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए शुरू की गई है, जो रोजाना स्थानीय आवागमन के लिए टोल का इस्तेमाल करते हैं। ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से समय की बचत होगी और अनावश्यक भाग-दौड़ भी खत्म होगी। टोल अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल प्रक्रिया से पारदर्शिता बढ़ेगी और पात्र लोगों को समय पर लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
.................
बयान
स्थानीय वाहन मालिक अब राजमार्ग यात्रा एप के माध्यम से घर बैठे लोकल टोल पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। स्वीकृति मिलने पर पास सीधे फास्टैग से लिंक हो जाएगा। - मनोज शर्मा, बारा टोल प्रबंधक