{"_id":"5eda1b0d96c32513976ec124","slug":"vehicle-in-kanpur-increased-but-no-pollution-53-aqi-weather-clear-due-to-this","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में वाहनों की धमाचौकड़ी बढ़ी पर प्रदूषण नहीं, 53 रहा एक्यूआई, जानिए क्यों साफ रहा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में वाहनों की धमाचौकड़ी बढ़ी पर प्रदूषण नहीं, 53 रहा एक्यूआई, जानिए क्यों साफ रहा मौसम
Fri, 05 Jun 2020 03:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 05 Jun 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
कानपुर की हवा साफ
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में अनलॉक-वन में वाहनों की धमाचौकड़ी बढ़ने से अंदेशा था कि प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा, हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को शहर का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 53 रिकार्ड किया गया। 100 तक एक्यूआई सामान्य माना जाता है।
दरअसल बारिश की वजह से धूल के कण जमीन में ही बैठे रहे, इससे प्रदूषण का स्तर नहीं बढ़ सका। तापमान भी बारिश की वजह से सामान्य से कम चल रहा। बदली छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की वजह से बृहस्पतिवार को शहर का मौसम सुहाना रहा।

Trending Videos
नहीं बढ़ा प्रदूषण
- फोटो : amar ujala
आमतौर पर जून के पहले और दूसरे सप्ताह में गर्मी का असर काफी रहता है। तापमान 40 डिग्री के आसपास रहता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार पिछले कई दिनों से शहर में प्रदूषण की स्थिति नहीं है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट में अधिकतम तापमान सात डिग्री लुढ़ककर 29.6 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़त के साथ 27.2 रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय कहीं-कहीं बूंदाबांदी (करीब दो मिलीमीटर) हुई। अनुमान है कि अगले दो दिनों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
नौतपा : इस बार सिर्फ पांच दिन ही तपा
इस बार भी नौतपा 25 मई से चार जून तक रहा। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है कि इन नौ दिनों में सिर्फ पांच दिन ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। बाकी चार दिन बारिश और तेज हवाओं की वजह से मौसम अच्छा रहा।