फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vehicle collided with bike, young man died

Kanpur News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Thu, 13 Mar 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 13 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collided with bike, young man died
सुभाष। - फोटो : परिजन
चकरनगर। निमंत्रण से लौट रहे युवक की बाइक में मंगलवार की रात चंद्रहंसपुरा गांव की पुलिया के पास वाहन ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। सहसों थाना क्षेत्र के नीवरी गांव निवासी सुभाष (25) मौसा के साथ बाइक से मध्य प्रदेश के ऊमरी थाना क्षेत्र के पड़वारी गांव निमंत्रण में गया था। मंगलवार की रात करीब 10 बजे लौट रहा था। चंद्रहंसपुरा गांव के पास पांढरी रोड की पुलिया पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे राजपुर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने सुभाष की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सहसों पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को साैंप दिया। प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed