फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vegetable vendor killed after being hit by a tractor

Kanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत

Wed, 07 Oct 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor killed after being hit by a tractor
मनोज की फाइल फोटो
जसोदा। कस्बे में पुराने जीटी रोड पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मंगलवार को सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

कस्बे निवासी मनोज रोज की तरह मंगलवार रात करीब आठ बजे जसोदा बाजार से अपनी सब्जी की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी गुरसहायगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

परिज मौके पर पहुंचे और घायल मनोज को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक मनोज सक्सेना के परिवार में पत्नी सविता, 22 वर्षीय बेटा आर्यन सक्सेना और एक शादीशुदा बेटी शिवा हैं। मनोज ही परिवार के मुख्य कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed