{"_id":"60aea08a8ebc3edc831f1e22","slug":"vegetable-seller-dies-due-to-current-akbarpur-news-knp630594570","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से सब्जी विक्रेता की मौत
विज्ञापन
झींझक। घर में करंट की चपेट में आने से सिंहपुर मोहल्ला निवासी सब्जी विक्रेता की हालत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने उसे झींझक सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
झींझक कस्बे के सिंहपुर मोहल्ला निवासी सब्जी विक्रेता भोला (18) पुत्र राजेंद्र बुधवार की शाम बाथरूम में नहाने गया था। तभी वहां पर कटे विद्युत तार में उसका हाथ छू गया और करंट लग गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
पिता ने उसे झींझक सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने भोला को मृत घोषित कर दिया। मौत पर मां पप्पी देवी, भाई कुंवर आदि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
सीएचसी के डॉक्टर प्रतीक पांडेय ने बताया युवक की अस्पताल आने से पूर्व ही मौत हो चुकी थी। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है। किसी ने लिखित सूचना नहीं दी है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।