आप 16 से 23 अप्रैल के बीच वरुणा एक्सप्रेस-प्रतापगढ़ इंटरसिटी से करने वाले हैं सफर तो पढ़े ये खबर
16 अप्रैल से शुरू हो रहे नौ दिवसीय नॉन इंटरलाकिंग कार्य का असर लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग के यात्रियों पर भी पड़ेगा। इस रूट की मरुधर एक्सप्रेस व नीलांचल एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया। नीलांचल एक्सप्रेस प्रयागराज रेलवे स्टेशन से कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी।
वहीं मरुधर एक्सप्रेस लखनऊ से फैजाबाद रेलमार्ग के रास्ते गंतव्य तक पहुंचेंगी। ट्रेनों के निरस्तीकरण से दैनिक यात्रियों को ज्यादा परेशानी होगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने ट्रेनों के निरस्तीकरण व डायवर्जन की जानकारी दी है।