{"_id":"68d1ac42d02ffe6f10075054","slug":"varsha-raje-wins-bronze-medal-at-all-india-police-games-kanpur-news-c-362-1-ka11006-131798-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में वर्षा राजे ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में वर्षा राजे ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
कानपुर। करनाल में 21 से 24 सितंबर तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में 76 किलो भार वर्ग की कुश्ती में कानपुर कि वर्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। मूल रूप से प्रतापगढ़ निवासी व कानपुर स्थित लाल्हेपुर उदयपुर राजनारायण खेल संस्थान के छात्रावास में अंतरराष्ट्रीय कोच रामसजन यादव से प्रशिक्षण लेकर उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीता है।
इसी संस्थान में अभ्यास करते हुए खेल कोटे से सीआरपीएफ में हवलदार पद पर नियुक्त हुई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद, उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल, संस्थान प्रबंधक प्रदीप सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
वर्षा राजे ने इससे पहले 2020 में हिमाचल प्रदेश में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक, 2022 में रांची में हुई जूनियर नेशनल रैंकिंग सीरीज में रजत पदक, 2022 में रांची में ही हुई सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक और जीता था।