फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vani did district top in CBSE 12th

सीबीएसई 12वीं में वाणी ने किया जिला टॉप

Sat, 31 Jul 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Vani did district top in CBSE 12th
कानपुर देहात। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। जिले में नवोदय विद्यालय की छात्रा ने 96 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। टॉपटेन में छात्राओं का दबदबा कायम रहा। परीक्षा परिणाम आने के बाद परिजनों ने मुंह मीठा कराकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। शिक्षकों व मोहल्ले के लोगों ने भी बधाई दी।
विज्ञापन

कोराना काल के विपरीत हालात में पढ़ाई कर छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड में दबदबा कायम किया है। इंटरमीडिएट का परिणाम आने पर नवोदय विद्यालय की छात्रा वाणी ओमर ने 96 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। केंद्रीय विद्यालय की छात्रा वंशिका अग्रवाल ने 95.8 अंक पाकर दूसरा व देवांशी शास्त्री ने 95.2 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

टॉप टेन की सूची में केंद्रीय विद्यालय की ज्योती यादव, श्रेया मिश्रा ने 95 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रुप से चौथा स्थान पाया। जबकि पांचवें स्थान पर इमरा फातिमा ने 94.8 व छठे स्थान पर रहने वाली साक्षी सिंह ने 94.4 प्रतिशत अंक पाए। सातवें स्थान पर इसी विद्यालय के छात्र रजत तिवारी व नवोदय विद्यालय की छात्रा मानसी सिंह ने 94.2 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठवें स्थान पर रहने वाली केंद्रीय विद्यालय की अंकिता व नवोदय की शहनुआ अख्तर ने 94.2 फीसदी अंक पाए। नवोदय विद्यालय के आदित्य कुमार पांडेय, अभय कुमार व आरती वर्मा ने 93.6 प्रतिशत अंक पाकर नौवां स्थान हासिल किया।

नवोदय विद्यालय के शैलेंद्र ने 93.4 अंक प्राप्त कर टॉपटेन की सूची में दसवां स्थान पाया है। परीक्षा फल घोषित होते ही छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कई छात्र छात्राएं केंद्रीय विद्यालय माती पहुंचे। वहां शिक्षकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं माता पिता व परिवार के लोगों ने छात्रों की सफलता पर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed