{"_id":"663d04c727e050805b0a825b","slug":"vande-bharat-stopped-due-to-smoke-coming-out-of-coach-etawa-news-c-216-1-etw1002-111624-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कोच से धुआं निकलने की सूचना पर रोकी गई वंदे भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कोच से धुआं निकलने की सूचना पर रोकी गई वंदे भारत
विज्ञापन
इटावा। कोच से धुआं निकलने की सूचना पर गुरुवार सुबह वाराणसी से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को इटावा स्टेशन पर रोका गया। सूचना पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक, तकनीकी टीम और आरपीएफ की ओर से ट्रेन को चेक किया गया। किसी भी तरह की कोई दिक्कत न मिलने पर करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
ट्रेन संख्या 22435 वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार सुबह इकदिल स्टेशन से गुजरी तो किसी कर्मचारी को गार्ड के पास वाले कोच से धुआं निकलने का अंदेशा हुआ। इस पर उसने इटावा स्टेशन के उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। उच्चाधिकारियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी और ट्रेन को प्लेटफार्म दो पर 11:22 बजे रोका गया। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने तकनीकी टीम और आरपीएफ के साथ पहुंचकर पूरी ट्रेन की जांच कराई। स्टेशन अधीक्षक ने पायलट और गार्ड से जानकारी ली।
सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद ट्रेन को करीब 20 मिनट बाद 11:43 पर रवाना किया गया। रेलवे के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि धुआं उठने की सूचना पर एहतियात के तौर पर ट्रेन को रुकवाया गया था। पूरी ट्रेन को तकनीकी टीम ने चेक किया। सब कुछ ठीक मिलने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।