फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vande bharat express stops in auraiya by crackers news

रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर फंसने से दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची थी वंदे भारत ट्रेन, अब हुआ ये

Sat, 10 Aug 2019 10:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 10 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
vande bharat express stops in auraiya by crackers news
ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला

औरैया के दिबियापुर शुक्रवार की शाम पाता-अछल्दा रेलवे स्टेशनों के बीच वीरपुर गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा अप रेलवे ट्रैक पर टैंकर लगा ट्रैक्टर आ जाने से वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची थी। इस मामले में रेलवे के पीडब्ल्यूआई की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 व 174 में आरपीएफ ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरपीएफ का कहना है कि चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। ट्रैक्टर भी बरामद किया जाएगा। शुक्रवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे दिल्ली हावड़ा अप रेल ट्रैक पर टैंकर लगा ट्रैक्टर फंस गया था। अछल्दा में कासन लगा होने से धीमी गति से आ रही मालगाड़ी एवं वंदे भारत एक्सप्रेस को रोक लिया गया था।
विज्ञापन


 

vande bharat express stops in auraiya by crackers news
ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
ओएचई बंद कराके ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला जा सका था। घटना के बाद देर रात तक डीएफसीसीआईएल के अधिकारी, आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आरपी पांडेय, डिवीजन इंजीनियर इटावा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, पीडब्ल्यूआई, लोको इंस्पेक्टर कानपुर समेत अन्य कई अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।

घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आरपीएफ फफूंद के प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार, प्रथमदृष्टया जांच में पता चला है कि ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक पार नहीं कर रहा था। चालक फ्रेट कॉरिडोर एवं इंडियन रेल ट्रैक (दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग) के बीच में पड़ी खाली जगह में अपना ट्रैक्टर मोड़ रहा था।

 

vande bharat express stops in auraiya by crackers news
प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
फिसलन भरी मिट्टी होने से ट्रैक्टर के पीछे लगा टैंकर अप रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया था। पीडब्ल्यूआई ने ट्रैक्टर द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न करने एवं चलित वाहन को रेलवे ट्रैक पर लाने की शिकायत की है।

उनकी शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर एवं उसके चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 व 174 में मामला दर्ज किया गया है। दावा किया कि जल्द ही ट्रैक्टर एवं चालक को पकड़ लिया जाएगा। दिन में भी आरपीएफ एवं डीएफसीसीआईएल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed