{"_id":"5cd71c90bdec22074d53b65a","slug":"vande-bharat-express-stopped-on-way-on-information-of-hanging-part","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंगिंग पार्ट की सूचना पर रास्ते में रुकी ट्रेन-18, यात्रियों में मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंगिंग पार्ट की सूचना पर रास्ते में रुकी ट्रेन-18, यात्रियों में मच गया हड़कंप
Sun, 12 May 2019 12:33 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 12 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज से कानपुर आते समय शनिवार को देश की वीआईपी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) में हैंगिंग पार्ट की सूचना से हड़कंप मच गया। बम्हरौली रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी ट्रेन के ड्राइवर को दी। इस पर ड्राइवर ने मनौरी में ट्रेन रोकी। ट्रेन में स्टाफ ने चेकिंग की। बीच रास्ते में ट्रेन के रुकने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। कानपुर से दिल्ली स्टेशन और रेलवे बोर्ड को जानकारी दी गई। 20 मिनट तक ट्रेन उसी जगह खड़ी रही।
बम्हरौली रेलवे स्टेशन से पास होते ही एएसएम ने ट्रेन-18 के पायलट को बताया कि ट्रेन के निचले हिस्से में कोई पार्ट लटक रहा है। हो सकता है कि किसी जानवर के टकराने से ऐसा हुआ हो। इतना सुनते ही ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। सेंट्रल इनफॉर्मेशन सिस्टम के जरिये ट्रेन में चलने वाले मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी गई। ट्रेन शाम 5:08 बजे से 5:28 बजे तक मनौरी में खड़ी रही। कोई कमी न मिलने पर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। इस वजह से ट्रेन आधे घंटे की देरी से शाम 6:56 बजे सेंट्रल स्टेशन पर आई।