फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vande bharat express stop in auraiya by crackers

हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची वंदे भारत एक्सप्रेस, खतरा देख पटाखे फोड़ रोकी गई ट्रेन

Sun, 11 Aug 2019 02:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 11 Aug 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
vande bharat express stop in auraiya by crackers
वंदे भारत एक्सप्रेस
औरैया के अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशनों के बीच दिल्ली-हावड़ा अप रेलवे ट्रैक पर वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बची। अवैध रूप से रेलवे लाइन पार कर रहा एक ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक पर फंस गया। इसी बीच एक मालगाड़ी भी आ रही थी। मालगाड़ी के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन


उसी समय मालगाड़ी के पीछे से वंदे भारत एक्सप्रेस भी आ गई। मालगाड़ी के गार्ड ने पटाखे लगाकर पीछे आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस को रोका जिसके बाद ओएचई बंद कर ट्रैक्टर को ट्रैक से बाहर निकाला गया। ओएचई बंद होने से ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं।
विज्ञापन

 

 

vande bharat express stop in auraiya by crackers
ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
इस बीच कानपुर से आ रही मालगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक पर फंसे ट्रैक्टर को देखकर मालगाड़ी रोक दी। ग्रामीणों के अनुसार पीछे से आ रही 22435 अप वंदे भारत एक्सप्रेस को मालगाड़ी के गार्ड ने रेलवे ट्रैक पर पटाखे लगाकर रोकने में मदद की।

जिसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस रुक गई। रेल ट्रैक पर बीच में ट्रैक्टर फंसे होने की सूचना पर ओएचई बंद कराई गई और ग्रामीणों ने दूसरे ट्रैक्टर की मदद से रेलवे ट्रैक पर फंसे ट्रैक्टर को किसी प्रकार से बाहर निकाला। लगभग 15 मिनट के बाद ट्रैक्टर को बाहर निकलवाकर ट्रैक को बहाल किया जा सका।

 

vande bharat express stop in auraiya by crackers
ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर देर रात आरपीएफ के एसआई रामाधार राठौर, एसआई अमित कुमार एवं पीडब्ल्यूआई विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों समेत अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की पड़ताल की। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर के पीछे एक टंकी अटैच थी।

ट्रैक्टर फ्रेट कॉरीडोर के काम में लगा है और कंचौसी के बान गांव का ट्रैक्टर बताया जा रहा है। हड़बड़ाया ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भागने में सफल रहा। ठेकेदार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार वह इस समय बाहर हैं। आरपीएफ की टीम को मौके पर भेजा गया है। ओएचई मात्र पांच मिनट के लिए बंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed