फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Van full of 23 school children overturned in a waterlogged ravine, villagers rescued everyone

23 स्कूली बच्चों से भरी वैन पानी भरे खड्ड में पलटी, ग्रामीणों ने सभी को निकाला सुरक्षित

Thu, 07 Oct 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Van full of 23 school children overturned in a waterlogged ravine, villagers rescued everyone
वैन में फंसे स्कूली बच्चों को बाहर निकालते ग्रामीण। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
शिवली। तीन गांवों से 23 बच्चों को लेकर मैथा के एक निजी स्कूल जा रही वैन बुधवार सुबह लालपुर शिवराजपुर गांव में बंबे के दूसरी तरफ पानी भरे खड्ड में पलट गई। जानकारी पर राहगीरों ने वैन के दरवाजे व शीशे तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि किसी बच्चे को चोट नहीं लगी। हादसे के बाद चालक दूसरे वाहन से बच्चों को घर छोड़ आया। लोगों ने बताया कि चालक तेज गति से वैन चला रहा था। पुलिस क्षतिग्रस्त वैन को मैथा चौकी ले गई।
विज्ञापन

मैथा में संचालित एक निजी स्कूल के बच्चों को संग्रामपुर निवासी शिवम सिंह अपनी वैन से स्कूल छोड़ने जाता है। बुधवार को वह वैन से हरिकिशनपुर, संग्रामपुर व नौगांव से 23 बच्चों को स्कूल ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 7:30 बजे लालपुर शिवराजपुर गांव के बंबे के समीप तेज रफ्तार वैन सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पटल गई। इस पर बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। वहां से निकल रहे प्रवीण सिंह, भारत सिंह चंदेल, विशाल अग्निहोत्री, शोभित सिंह, मन्नू चंदेल दौड़कर पहुंचे और वैन के शीशे व दरवाजे तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इस बीच चालक अन्य वाहन पर बच्चों को बैठाकर घर ले गया। इधर बच्चों से भरी वैन पानी भरे खड्ड में गिरने की खबर पाकर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और क्षतिग्रस्त वैन ग्रामीणों की मदद से पानी से निकाल कर मैथा चौकी ले गई।

शिक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि किसी बच्चे को चोट नहीं आई है। मैथा चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि बच्चे सुरक्षित हैं। वैन चौकी में खड़ी कराई गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लालपुर गांव के पास पानी भरे खड्ड में पलटी पड़ी बच्चों से भरी वैन व मौजूद ग्रामीण। (संवाद)

लालपुर गांव के पास पानी भरे खड्ड में पलटी पड़ी बच्चों से भरी वैन व मौजूद ग्रामीण। (संवाद)- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed