{"_id":"611eb7968ebc3e79e34803f0","slug":"vaccination-of-2416-people-at-17-centers-akbarpur-news-knp6471158138","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 केंद्रों पर 2416 लोगों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 केंद्रों पर 2416 लोगों का टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले में 17 केंद्रों पर गुरुवार को 2416 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान ईको पार्क में भीड़ अधिक होने पर लोगों ने धक्कामुक्की के साथ शोर मचाना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में स्वास्थ्य कर्मियों के समझाने पर लोग शांत हो गए।
डीएम के निर्देश पर जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए ईको पार्क में भीड़ एकत्र हो गई। वैक्सीन लगने में देरी होने पर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
धक्कामुक्की होने के बाद मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को समझाया और सभी को वैक्सीन लगाने का आश्वासन दिया। नोडल अफसर डॉ. एमके जतारया ने बताया कि जिला अस्पताल में 57, महिला अस्पताल में 99, अकबरपुर में 650, अमरौधा में सौ, डेरापुर में 157, झींझक में 90, मलासा में 350, राजपुर में 699 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
संदलपुर में 70, सरवनखेड़ा में 144 सहित 2416 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 1479 युवाओं ने पहली व 68 ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इसी प्रकार 45 साल से अधिक उम्र के 700 लोगों ने वैक्सीन की पहली व 169 ने दूसरी डोज लगवाई।