फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vaccination not done in 34 hospitals, people returned

34 अस्पतालों में वैक्सीनेशन रहा ठप, लोग हुए परेशान

Thu, 15 Jul 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Vaccination not done in 34 hospitals, people returned
कानपुर देहात। शासन प्रशासन जहां टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दे रहा है वहीं वैक्सीन की किल्लत से अस्पतालों से लोग मायूस होकर लौट रहे है। जिले में बुधवार को जिला अस्पताल को छोड़कर 34 चिकित्सालयों में वैक्सीनेशन ठप रहा। वहीं गांव में भी शिविर नहीं लगाए गए। इससे अस्पताल पहुंचने के बाद भी लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ। काफी देर इंतजार के बाद घर मायूस होकर लोगों को घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से लगातार ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किए जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन जिले में वैक्सीन की किल्लत के चलते लोगों को अस्पताल से लौटना पड़ रहा है। बुधवार को महज जिला अस्पताल के दो सेंटरों पर वैक्सीनेशन हुआ। दस सीएचसी, बीस पीएचसी सहित चार ब्लॉक पीएचसी में वैक्सीनेशन ठप रहा है।
विज्ञापन

लोग टीकाकरण के लिए सुबह से ही अस्पताल पहुंच गए। काफी देर वैक्सीन आने का इंतजार किया, इसके बाद लोग मायूस होकर वापस घर लौट गए। इससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। अस्पताल पहुंचे लोगों ने कहा कि यदि विभाग समय रहते लोगों को जानकारी उपलब्ध करा दे तो उन्हें चिकित्सालय तक दौड़ भाग न करनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विभाग के अफसरों का कहना है कि वैक्सीन अचानक आती है। जिसे अस्पताल में भेजकर लोगों को टीका लगवाया जाता है। झींझक सीएचसी में बुधवार को टीकाकरण न होने से सन्नाटा पसरा रहा। अधीक्षक का कहना है कि वैक्सीन न होने की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। डेरापुर सीएचसी में मंगलवार को ही वैक्सीन खत्म हो गई थी। सुबह पहुंचे लोगों को वैक्सीन न होने की जानकारी दी गई। इसके बाद लोग लौट गए।
एक भी युवा को नहीं लगा टीका
कानपुर देहात। जिले में बुधवार को जिला अस्पताल पुरुष के दो सेंटरों पर महज 57 लोगों का टीकाकरण हो सका। इसमें भी सभी 45 साल से अधिक उम्र के लोग शामिल रहे। एक सेंटर में सौ के सापेक्ष 37 लोगों को तो दूसरे सेंटर पर पचास के सापेक्ष बीस को ही टीका लग सका।
बड़ी बात यह है कि जिले में एक भी युवा का वैक्सीनेशन नहीं हो सका। इससे स्टॉल बुक करा चुके युवाओं को परेशान होना पड़ा। अफसरों का कहना है कि लोग परेशान न हो जल्द जिले में वैक्सीन की खेप आएगी। युवाओं ने जो स्लॉट बुक कराया है, उसी पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। (संवाद)
सीएचसी पुखरायां व देवीपुर में भी नहीं लगा टीका
पुखरायां। सीएचसी पुखरायां और देवीपुर में वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण बुधवार को टीकाकरण नहीं हो सका। चिकित्साधिकारी ने बताया कि देर शाम को वैक्सीन मुहैया उपलब्ध हो सकी है। अब गुरुवार को टीकाकरण कराया जाएगा। सीएचसी पुखरायां व देवीपुर में मंगलवार की शाम वैक्सीन खत्म हो गई थी। जिसके कारण बुधवार को सीएचसी के अलावा गांवों में भी टीकाकरण कैंप नहीं लगाए गए।
वैक्सीन खत्म होने की सूचना लोगों को पहले से ही हो जाने और चिकित्सकों से संपर्क कर लेने से किसी को भटकना नहीं पड़ा। अमरौधा के एमओआईसी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि वैक्सीन आने की सूचना मिल गई है। वहीं देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि अस्पताल में वैक्सीन आ गई है। गुरुवार को टीककरण कराया जाएगा। (संवाद)

जिले में गुरुवार को वैक्सीन की दस हजार डोज आने की उम्मीद है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो सकेगा। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। - डॉ. महेंद्र जतारया, नोडल अफसर कोविड-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed