{"_id":"6920d66370f39b5e83050452","slug":"uttar-pradesh-reached-the-quarterfinals-after-defeating-tripura-by-six-wickets-kanpur-news-c-362-1-ka11003-135795-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: त्रिपुरा को छह विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: त्रिपुरा को छह विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची यूपी
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की अंडर 23 पुरुष स्टेट ए वनडे ट्रॉफी में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा को छह विकेट से हराया। इसके साथ यूपी ने एलीट ग्रुप-डी में 20 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
जयपुर के केएल सैनी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश की घातक गेंदबाजी के आगे त्रिपुरा की पूरी टीम 48.5 ओवर में 204 रन पर आउट हो गई। टीम की ओर से सप्तजीत दास ने 59, साहिल सुल्तान ने 42 और तन्मोय दास ने 24 रन बनाए तो गेंदबाजी में उत्तर प्रदेश की ओर से आयुष चौधरी ने चार, समीर रिजवी ने तीन, रितिक वत्स ने दो व प्रशांतवीर ने एक विकेट लिया।
वहीं उत्तर प्रदेश की टीम ने 27.3 ओवर में चार विकेट पर 207 रन बनाकर मैच जीता। टीम से कप्तान समीर रिजवी ने 68, स्वास्तिक चिकारा ने 43, प्रशांतवीर ने 37 व अली जफर मोहसिन ने 34 रन की पारियां खेली।
विज्ञापन
गेंदबाजी में त्रिपुरा की ओर से तन्य मंडल ने दो, अक्रजीत रॉय व एस साहनी ने एक-एक विकेट लिया। अब 25 नवंबर को होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच में यूपी टीम का सामना एमपी से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।