फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uttar Pradesh Police Recruitment 2013 Passed candidates sought death

आरक्षी परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने मांगी इच्छा मृत्यु, प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप

Wed, 15 May 2019 10:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 15 May 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Police Recruitment 2013 Passed candidates sought death
ज्ञापन देने पहुंचे युवा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के कन्नौज जिले में आरक्षी भर्ती 2013 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को अभी तक नौकरी नहीं मिली है। बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे युवक-युवतियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जगदीश दीक्षित को सौंपकर इच्छा मृत्यु की मांग की।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती- 2013 की समस्त परीक्षाएं पास करने के बाद भी नौकरी न मिलने से परेशान अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती के लिए 41610 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। 22 लाख अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन

कहा कि जल्द नियुक्ति या इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए

आरक्षी की परीक्षा के सभी चरणों में प्रारंभिक लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, मुख्य लिखित परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों में 55 हजार को चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया गया। 11786 अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 2013 में मेडिकल पास किया था। 2013 से अब तक उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई।

कहा कि जल्द नियुक्ति या इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। अभ्यर्थियों ने कहा कि 2013 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया 2019 में भी पूरी न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। 11786 सफल अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सरकार ने कोर्ट के फैसले की भी अवमानना कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed