फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uttar Pradesh is moving towards continuous progress: Minister in charge

उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर : प्रभारी मंत्री

Sun, 25 Jan 2026 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 25 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh is moving towards continuous progress: Minister in charge
कानपुर देहात। माती ईकोपार्क सामुदायिक भवन में शनिवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुूए। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा उत्तर प्रदेश की कमान सही हाथों में है। इसकी वजह से प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। हर वर्ग खुश है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कुशल नेतृत्व और सकारात्मक सोच एवं जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से किसान, श्रमिक, युवा, महिलाएं एवं समाज के अन्य वर्ग लाभान्वित होकर गुणात्मक परिवर्तन अनुभव कर रहे हैं। कहा कि सतत निगरानी के जरिये विकास को गति दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का एलईडी टीवी पर सजीव प्रसारण देखा गया। इसके बाद विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से कराई गई जनपद स्तरीय वॉलीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रभारी मंत्री ने प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत विभिन्न बोर्डों की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की टॉपर बालिकाओं को सम्मानित किया गया। एनआरएलएम योजना अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि के चेक वितरित किए गए। सीएम युवा अभियान एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं टूलकिट दी गई। पीएम कुसुम योजना अंतर्गत चयनित कृषकों को सोलर पंप वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मंत्री ने सांसद देवेंद्र सिंह भोले के साथ गर्भवती महिलाओं का गोद भराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी कराया। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री ने, सांसद, जिला पंचायत सदस्य नीरज रानी ने स्टॉलों को देखा। डीएम कपिल सिंह ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करें।

यहां एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, सीडीओ विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह, सीएमओ डॉ. एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed