{"_id":"68eac16d3a4364f11a0ecaab","slug":"uttar-pradesh-defeated-bihar-by-63-runs-to-secure-a-hat-trick-of-victories-kanpur-news-c-362-1-ka11003-133052-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपी ने बिहार को 63 रन से हराकर लगाई जीत की हैट्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपी ने बिहार को 63 रन से हराकर लगाई जीत की हैट्रिक
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में यूपी टीम ने शनिवार को बिहार को 63 रन से पराजित कर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक दर्ज की। इससे पहले टूर्नामेंट में यूपी ने जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमों पर जीत दर्ज की है।
पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़ में खेले गए मैच में यूपी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। टीम से आगरा निवासी संपदा दीक्षित ने चार चौकों की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, तो वृनिका ने 44 व सोनाली सिंह ने 25 रन बनाए।
गेंदबाजी में बिहार की ओर से प्रगति सिंह ने एक विकेट लिया। वहीं बिहार की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 93 रन ही बना सकी। टीम से वी लक्ष्मी ने सर्वाधिक 27 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में यूपी की ओर से सोनम यादव ने तीन, सोनाली सिंह ने दो, अर्चना देवी, शिल्पी यादव और अलमस भारद्वाज ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच संपदा दीक्षित को चुना गया।