फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uttar Pradesh boys and girls teams announced for the National Junior Volleyball Championship

Kanpur News: राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबाॅल चैंपियनशिप के लिए यूपी बालक-बालिका टीमें घोषित

Fri, 12 Dec 2025 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh boys and girls teams announced for the National Junior Volleyball Championship
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में मंगलवार को हुए ट्रायल के बाद गुरुवार को राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबाॅल चैंपियनशिप के लिए यूपी की बालक व बालिका टीम की घोषणा की गई। चयनित टीमें 16 से 21 दिसंबर तक राजस्थान के पिलानी में होने वाली चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह जानकारी जिला वॉलीबॉल संघ कानपुर के सचिव सुनील कुमार तिवारी ने दी।
विज्ञापन


जूनियर बालक टीम में दीपांशु (आजमगढ़), सौरभ मंडल, प्रत्यूष राय, विनीत दूबे, तुषार चौधरी (प्रयागराज), रजत कुमार (बिजनौर), इमाद अहमद (स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर), उत्कर्ष श्रीवास्तव (गोरखपुर मंडल), अनुराग सिंह (देवरिया हॉस्टल), कुशमेश (जौनपुर), करण सिंह (सुल्तानपुर), उत्कर्ष (वाराणसी) को चुना गया है। स्टैंडबाई में कुशल सिंह (प्रयागराज), शिवम (बागपत), बलिराम (देवरिया) को शामिल किया गया है। प्रशिक्षक सचिन पुनिया, सह प्रशिक्षक अमित त्रिपाठी, मैनेजर रमाकांत पांडेय को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


बालिका टीम में प्रियांशी (सुल्तानपुर), नेहा (आगरा), वृंदा शर्मा (शाहजहांपुर), बुशरा (स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर), गायत्री (सिद्धार्थनगर), कीर्ति यादव (प्रयागराज), नैंसी (जौनपुर), सोनी पासवान (सिद्धार्थनगर), शालू (लखनऊ), शिवांगी (वाराणसी), स्नेहा वर्मा (आगरा), साझी (बलिया) को शामिल किया गया है। स्टैंडबाई में ईशु (गाजियाबाद), कनिष्का (झांसी), वंशिका (अयोध्या) को रखा गया है। इस्तरवार अहमद को प्रशिक्षक, अनुदीप कुमार को सह प्रशिक्षक, और सुनीता शुक्ला को टीम मैनेजर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed