{"_id":"5b63eeb54f1c1bde6d8b5f0a","slug":"uttar-pradesh-affected-by-rain-for-the-fourth-consecutive-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः लगातार चौथे दिन 'जल प्रलय' सा मंजर, लाखों लोग बेघर, फिर डराएगा मौसम विभाग का ये अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः लगातार चौथे दिन 'जल प्रलय' सा मंजर, लाखों लोग बेघर, फिर डराएगा मौसम विभाग का ये अनुमान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
जलभराव से जनजीवन अस्तव्यस्त
लगातार चौथे दिन उत्तर प्रदेश के तमाम शहर बारिश से प्रभावित हैं। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, कासगंज, फतेहपुर, बहराइच, गोंडा, बस्ती शहरों के हजारों घर बारिश के पानी में डूब चुके हैं। लाखों लोग बेघर होकर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। अगर ऐसे ही हालात रहे तो बाढ़ साल 2018 की सबसे बड़ी आपदा हो सकती है। मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है।
भारी बारिश से बेहाल हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
लगातार बारिश से यूपी के कानपुर महानगर और आसपास के इलाकों में आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है । हालत यह है कि लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं। कानपुर के आसपास के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। राहत कार्य में जुटी टीमों ने पानी में फंसे लोगों को निकलवाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
झमाझम बारिश के बीच गुरुवार को सहादतपुरा में बरसाती पानी से भ्ारा जीवनराम छात्रावास का मैदान।
- फोटो : mau
बिनगवां गांव के निचले इलाके में करीब सात फीट तक पानी भरने से डेढ़ सौ परिवार प्रभावित हुए हैं। गृहस्थी छत पर रखकर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं। वहीं, खलील और छोटे प्रजापति के कच्चे घर गिर गए हैं। उनकी गृहस्थी बरबाद हो गई है। पांडु नदी से सटे सरस्वती नगर, आशा नगर और द्विवेदी नगर में सड़कें जलमग्न हो गईं हैं। तीन फीट तक पानी भरने से करीब 300 से अधिक परिवार घरों में कैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश से बेहाल हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
बिनगवां गांव के निचले इलाकों में रहने वालों को प्राइमरी स्कूलों में ठहराया गया है। करीब 100 परिवार घरों में ताला लगाकर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। जलभराव से सरस्वती नगर, आशा नगर और द्विवेदी नगर में भी संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन
भारी बारिश से बेहाल हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
बारिश से पीड़ित 3470 लोगों को आठ राहत शिविरों में शरण दिलाई गई है। प्रशासन ने बारिश के कारण जिले में सिर्फ एक व्यक्ति की मौत और दो के घायल होने का दावा किया है। मृतक व्यक्ति सदर तहसील के दासूखेड़ा गांव का है। कहा गया है कि छज्जा गिरने से उसकी मौत हुई। 12 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।