{"_id":"6620075fa113ada3250c7e0b","slug":"utensil-artisan-riding-bike-dies-due-to-collision-with-truck-cousin-injured-kanpur-news-c-220-1-akb1007-111457-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बर्तन कारीगर की मौत, चचेरा भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बर्तन कारीगर की मौत, चचेरा भाई गंभीर
Wed, 17 Apr 2024 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
रनियां। थाना क्षेत्र के राजेंद्रा ओवरब्रिज के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चचेरे भाईयों को टक्कर मार दी। इसमें बर्तन कारीगर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कानपुर के अफीम कोठी निवासी शनि प्रजापति (40) मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते थे। पिता शिवकुमार ने बताया कि बेटा साठिका बीमारी से पीड़ित था। गुरुवार सुबह वह अपने चचेरे भाई अंकित के साथ साठिका की दवाई लेने के लिए अकबरपुर निकला था। हाईवे पर रनियां के राजेंद्रा ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। इससे बेटे की मौत हो गई जब की भतीजा गंभीर है। अनहोनी की जानकारी पर पत्नी गेंदा देवी, प्रिंस व बेटी महक रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- --
इनसेट
बेटे के जन्मदिन पर उठी पिता की अर्थी
रनियां। शनि की मौत पर रोती-बिलखती पत्नी गेंदा देवी ने बताया कि गुरुवार को उसका बेटा प्रिंस पांच वर्ष का हो गया है। जन्मदिन मनाने के लिए बुधवार को पति केक का आर्डर करने के साथ साज- सज्जा का सामान लेकर आए थे। घर पर जन्मदिन की तैयारियां चल रहीं थी। इसी बीच मिली अनहोनी की जानकारी ने खुशियों को मातम में बदल दिया। परिवार के लोग बिलखते रहे।