{"_id":"6793e15a587d53e89505cf87","slug":"usrahar-xi-won-the-friendly-match-by-04-wickets-etawa-news-c-216-1-etw1002-120756-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ऊसराहार एकादश ने 04 विकेट से जीता मैत्री मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ऊसराहार एकादश ने 04 विकेट से जीता मैत्री मैच
विज्ञापन
ताखा। ऊसराहार अभिभावक व शिक्षक मैत्री क्रिकेट मैच शुक्रवार को भरतपुर कला में खेला गया। बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ऊसराहार क्रिकेट एकादश ने शिक्षक एकादश को चार विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
क्रिकेट मुकाबले का शुभारंभ बीईओ ताखा सर्वेश कुमार ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। ग्रामीण अभिभावकों और बेसिक शिक्षा विभाग में आपसी सहयोग समन्वय स्थापित करने के लिए हुए मैच में टाॅस ऊसराहार क्रिकेट एकादश ने जीता और शिक्षक एकादश को पहले खेलने के लिए आमंत्रित किया। शिक्षक एकादश ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 168 रनों का स्कोर खड़ा किया।
जवाब में पीछा करते हुए ऊसराहार क्रिकेट एकादश ने अजीत द्विवेदी की कसी हुई गेंदबाजी से शुरुआती झटकों से उबरते हुए सिद्धार्थ के 70 रनों की बदौलत रोमांचक मैच में आखिरी ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम ने यह मैच चार विकेट से जीता। मैच में शिक्षक गौरव कुमार, अवधेश राठौर, सनी दुबे, योगेन्द्र चौहान, सर्वेश कुमार, बृजेन्द्र कुमार, वैभव मिश्रा मौजूद रहे।