फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Used to replace branded companys goods with fake goods, delivery boy arrested, large amount of goods recovered

Kanpur: ब्रांडेड कंपनी का सामान बदलकर देता था नकली सामान, डिलीवरी बॉय गिरफ्तार…भारी मात्रा में माल बरामद

Fri, 11 Oct 2024 04:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Oct 2024 04:06 PM IST
सार

Kanpur News: सेन पश्चिम पारा पुलिस ब्रांडेड कंपनी का सामान बदलकर नकली सामान देने वाला डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Used to replace branded companys goods with fake goods, delivery boy arrested, large amount of goods recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सेन पश्चिमपारा पुलिस ने गुरुवार को एक डिलीवरी एजेंट को गिरफ्तार कर आनलाइन सामान बेचने वाली मल्टीनेशनल कंपनी अमेजन का एक लोडर माल बरामद किया। पुलिस के मुताबिक गुजैनी के जरौली फेस टू निवासी गुलशन चौहान अमेजन कंपनी का डिजिटल डिस्ट्रीब्यूटर केंद्र चलते है।

विज्ञापन

गुलशन ने पुलिस को बताया कि न्यू आजादनगर सतबरी रोड निवासी नितेश सिंह उनकी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। नितेश बीते कई महीनों से डिलीवरी के लिए आने वाले पार्सल को खोलकर ब्रांडेड कंपनी के असली सामान को बदलकर नकली सामान उपभोक्ताओं को डिलीवर कर रहा था।
विज्ञापन

नकली सामान मिलने पर उपभोक्ता सामान वापस कर देते थे जिससे काफी नुकसान हो रहा था। गुलशन की निशानदेही पर पुलिस टीम ने गुरुवार को नगवां विश्रामपुर बंबा पुलिया के पास एक मकान में छापेमारी कर नितेश को माल समेत गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

होलोग्राम लगाकर सामान डिलीवर कर देता था
पकड़े गए सामान में कई ब्रांडेड कंपनियों के आरओ वाटर मशीन, मिक्सी, जूते, कपड़े और अन्य सामान बरामद किया है। नितेश ने बताया कि कम कीमत के सामान में ब्रांडेड कंपनी का होलोग्राम लगाकर सामान डिलीवर कर देता था। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी ने गौतम सिंह ने गुलशन की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed