फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uri lightning storm, water-starved masses

आंधी में उड़ी बिजली, जनता पानी को तरसी

Wed, 25 May 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Wed, 25 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uri lightning storm, water-starved masses
देर रात कल आयी तेज आँधी पानी में कम्पनी बाग चौराहा पर लगे होर्डिंग फट कर हवा में उड गयी । - फोटो : amarujala
कानपुर। सोमवार रात को आए तूफान और बारिश ने पूरे शहर की बिजली को ध्वस्त कर दिया। रात भर बिना बिजली के लोग तड़पते रहे। बिजली न आने से लोगों के घरों में पीने का पानी तक नहीं बचा। फ्लैट में रहने वालों ने जनरेटर की व्यवस्था कराकर सबमर्सिबल पंप से पानी भरा। इस तूफान से बिजली विभाग के 125 बिजली के खंभे उखड़ने के साथ 350 से अधिक जगहों पर फॉल्ट हुए हैं। शहर के सभी 82 सबस्टेशनों को फॉल्ट की वजह से बंद करना पड़ा। सभी 18 डिवीजनों में बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने की चपेट में आकर टूट गईं। केस्को ने अतिरिक्त गैंग लगाकर फॉल्टों की मरम्मत कराई।
विज्ञापन

मंगलवार को शहरवासी दिनभर केस्को के कंट्रोल रूम, व्हाट्सएप, ट्विटर और कॉल सेंटर में फोन घनघनाते रहे लेकिन बिजली कब आएगी, इसकी सही जानकारी नहीं पा सके। शहर के कुछ इलाकों में दिन में, कहीं शाम को और कई मुहल्लों में देर रात तक सबस्टेशनों से बिजली चालू हो सकी। बिठूर, इंदिरा नगर और दयानंद विहार के आसपास बुधवार शाम तक बिजली आएगी।
विज्ञापन

गोविंद नगर सबस्टेशन को मंगलवार दोपहर दो बजे, शास्त्री नगर दोपहर 12 बजे, साइकिल मार्केट, जीआईसी, मालरोड, खास बाजार, छप्पर, रतनपुर, कल्यानपुर, सर्वोदय नगर, नवीन नगर, किदवई नगर, जाजमऊ, छबीलेपुरवा, संजय नगर, वाजिदपुर, सबस्टेशनों को रात साढ़े आठ बजे तक चालू कर दिया गया। इसके अलावा यहां लोकल फॉल्ट होने से फीडर से शटडाउन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सुजातगंज, बर्रा, फूलबाग, दालमंडी, दादा नगर सबस्टेशन से बिजली देर रात तक चालू की गई। वीआईपी क्षेत्र स्वरूप नगर, तिलक नगर, आर्य नगर में बिजली दिन में आने के बाद गुल हुई। यहां देर रात बिजली सामान्य हो सकी। छबीलेपुरवा, संजय नगर, वाजिदपुर, गंगा प्रदूषण लाइन में 45 बिजली के खंभे उखड़ने से बिजली बाधित हुई थी। इन क्षेत्रों को 132 केवी कृष्णा नगर से बिजली दी गई। इन इलाकों में पूरी तरह से बिजली सामान्य होने में शुक्रवार तक समय लगेगा।

उधर, दयानंद विहार में 33 केवी लाइन के 17 बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। यहां बिजली की मरम्मत का काम चल रहा है। इस वजह से बिठूर और इंदिरा नगर की बिजली भी बंद रखी गई है। इन क्षेत्रों में बिजली बुधवार तक सामान्य होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed