फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Urge campaign started to get benefits of GST

Kanpur News: जीएसटी का लाभ दिलाने के लिए शुरू किया आग्रह अभियान

Fri, 26 Sep 2025 03:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:13 AM IST
सार

कानपुर में व्यापार मंडल ने जीएसटी दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए आग्रह अभियान शुरू किया। व्यापारियों से नई रेट लिस्ट लगाने को कहा गया। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा और अन्य शहरों में भी विस्तार होगा।

विज्ञापन
Urge campaign started to get benefits of GST

विस्तार

कानपुर। जीएसटी की घटी दरों का लाभ ग्राहकों को दिलाने के लिए भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले गुरुवार को किदवईनगर बाजार से आग्रह अभियान शुरू किया गया। इस दौरान बाजार में घूमकर व्यापारियों से दुकान के बाहर नई और पुरानी रेट लिस्ट लगाने को कहा। बताया कि प्रदेश के अन्य शहरों में भी इस तरह का अभियान चलाया जाएगा।व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और जिलाध्यक्ष गुरजिंदर सिंह ने बताया कि बताया कि व्यापारियों को उनकी आईटीसी की धनराशि दिलाने की मांग के समर्थन में जीएसटी काउंसिल को पत्र भेजा जाएगा। टैक्स छूट का लाभ ग्राहकों को देने का आग्रह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी पूरी तरह से सरकार के फैसले के साथ खड़े हैं। अभियान को महानगर की बाजारों में एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। मौके पर कमल त्रिपाठी, केके गुप्ता, विनायक पोद्दार, नीरज शुक्ला, पवन गौड़, अशोक शुक्ला, जय कुमार शर्मा, नदीम खान, समीर, बालकृष्ण गुप्ता, सत्यम मिश्र, प्रखर श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed