{"_id":"5f4812ef8ebc3e718b5ab016","slug":"urea-bikri-akbarpur-news-knp5792304138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलाबाद की 13 समितियों में खाद का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलाबाद की 13 समितियों में खाद का टोटा
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति रसूलाबाद में खाद लेने के लिए बैठे किसान।
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। क्षेत्र के किसानों को खाद के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। रसूलाबाद तहसील क्षेत्र में संचालित 13 समितियों में खाद न होने से किसानों को दिक्कत हो रही है। प्राईवेट दुकानों में भी खाद खत्म होने से समस्या और बढ़ गई है।
रसूलाबाद तहसील में कुल 13 साधन सहकारी समिति संचालित हैं। क्षेत्र के भवनपुर, पहाड़ीपुर, कहिंजरी, असालतगंज, बिरहुन, उसरी आदि गांवों में समिति हैं। लेकिन इन समितियों में खाद न होने से किसान दर-दर भटक रहे हैं। इस समय फसल में डालने के लिए यूरिया की बेहद जरूरत है। इसके
बावजूद समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। किसान रोजाना समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। यूरिया न होने की जानकारी के बाद वापस होना पड़ रहा है। कस्बा सहित अन्य जगहों पर संचालित प्राईवेट दुकानों में भी खाद की किल्लत से किसानों की समस्या और बढ़ गई है। रसूलाबाद साधन सहकारी समिति के सचिव धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गुुरुवार को खाद का ट्रक पहुंचा है। कुछ किसानों को खाद वितरित की गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के ज्योरी गांव के किसान रमाकांत ने बताया कि एक सप्ताह से साधन सहकारी समिति के चक्कर लगा रहे हैं। खाद न मिलने से वापस जाना पड़ता है। लालू गांव के सोनू ने बताया कि तीन दिन से रसूलाबाद खाद के लिए आते हैं। कहीं भी खाद नहीं मिल रही है। मटेरा गांव के सतेंद्र ने बताया कि धान की फसल में खाद की जरूरत है। खाद न मिलने से फसल में नुकसान हो रहा है। मटेरा गांव के अजय ने बताया कि तीन बोरी खाद के लिए सात दिन से भटक रहा है। दुकान से लेकर समितियों में खाद न होने से दिक्कत आ रही है।
एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि किसानों की समस्या को देखते हुए अधिकारियों से खाद की मांग की गई है। धीरे-धीरे खाद आने लगी है। जल्द किसानों की समस्या दूर हो जाएगी।