{"_id":"6ab97544f13c8915dc02ba5a","slug":"upstart-a-path-for-new-startup-business-ideas-from-2026-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1664580-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अपस्टार्ट- 2026 से नए स्टार्टअप के बिजनेस आइडिया को मिलेगी राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अपस्टार्ट- 2026 से नए स्टार्टअप के बिजनेस आइडिया को मिलेगी राह
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर के एंटरप्रेन्योरशिप सेल की ओर से अपस्टार्ट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें युवा उद्यमियों और नए स्टार्टअप करने वालों को अपने बिजनेस मॉडल को प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। उन्हें प्रतियोगिता के साथ बिजनेस मॉडल को और बेहतर करने की सलाह दी जाएगी। अपस्टार्ट के विभिन्न चरण दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित किए जाएंगे।
आईआईटी कानपुर के एंटरप्रेन्योरशिप सेल के अनुसार अपस्टार्ट पारंपरिक स्टार्टअप प्रतियोगिताओं से अलग है। इसमें स्क्रीनिंग के दौरान संस्थापकों को विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श और आमने-सामने मेंटरशिप का अवसर मिलता है, जिससे वे अपने बिजनेस प्लान को और बेहतर कर सकेंगे। प्रतियोगिता का पहला चरण 10 अक्तूबर को दिल्ली में होगा। इसके लिए स्क्रीनिंग एक से तीन अक्तूबर तक चलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
फिर बंगलूरू और हैदराबाद में 24 अक्तूबर को चरण आयोजित होंगे। इन शहरों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर और स्क्रीनिंग 16 से 18 अक्तूबर तक होगी। मुंबई में पांच दिसंबर को प्रतियोगिता होगी, जिसके लिए 26 नवंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे और स्क्रीनिंग 28 से 30 नवंबर तक होगी।
विज्ञापन
18 लाख रुपये तक का पुरस्कार : अपस्टार्ट-2026 में कुल 18 लाख तक की पुरस्कार राशि रखी गई है।
चयनित स्टार्टअप को मौके पर फंडिंग, संस्थागत इनक्यूबेशन, उद्योग जगत से नेटवर्किंग और मीडिया एक्सपोजर के अवसर मिलेंगे। फिनटेक, हेल्थटेक, डीपटेक, वेब तीन और साइबर सुरक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे शुरुआती चरण के स्टार्टअप आवेदन कर सकते हैं।