फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Upset by her husband's scolding, a woman hanged herself to death.

Kanpur News: पति की डांट से क्षुब्ध महिला ने फंदा लगा जान दी

Sat, 25 Apr 2026 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Upset by her husband's scolding, a woman hanged herself to death.
राजपुर। मोबाइल पर बात करने से मना करने और पति के डांटने से क्षुब्ध होकर पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की है। सट्टी थाना क्षेत्र के दिबौर की मड़ैया निवासी बबलू की पत्नी प्रियंका (25) ने गुरुवार रात नौ बजे घर के अंदर बने कमरे की धन्नी में साड़ी से फंदा लगा लिया। पति बबलू ने बताया कि गुरुवार रात आठ बजे खाना खाने के बाद पत्नी फोन से बात कर रही थी। इस बात पर उसने पत्नी को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर वह कमरे में चली गई और कमरा अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर में जिंगले से देखने पर फंदे पर झूलती मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी। बबलू ने बताया कि तीन वर्ष पहले उसकी शादी प्रियंका से हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है। सट्टी थानाध्यक्ष कालीचरण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed