फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   upsc released examination program of 2018

यूपीएससी ने जारी किया 2018 का परीक्षा कार्यक्रम

Sun, 11 Jun 2017 03:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Jun 2017 03:32 PM IST
सार

- आयोग के शेड्यूल में आया सुधार, एक ही साल में होगी प्रक्रिया
- ईएसई प्री-2018 के लिए 27 सितंबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
upsc released examination program of 2018
डेमो

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने वर्ष 2018 के लिए एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें अलग-अलग 25 भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। आयोग ने सभी परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने व अंतिम तिथि का भी एलान कर दिया है। 
विज्ञापन


खास बात है कि अब आयोग ने अपने शेड्यूल में पूरी तरह से सुधार कर लिया है। पहले एक प्रतियोगी परीक्षा का फाइनल परिणाम आने तक दूसरा वर्ष शुरू हो जाता था। अब आयोग ने एक ही साल में परीक्षाओं की पूरी प्रक्रिया समाप्त करने के लिए शेड्यूल बना लिया है। कैलेंडर के अनुसार छात्र परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन


जारी किए गए कैलेंडर के तहत इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (प्री) 2018 के लिए 27 सितंबर 2017 को नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 23 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है। परीक्षा सात जनवरी 2018 को होगी। कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) एग्जामिनेशन-1 2018 के लिए 8 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 14 दिसंबर तय की गई है। परीक्षा का आयोजन 04 फरवरी 2018 को किया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट www.upsc.org पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां
सीआईएसएफ एलडीसीई 2018 के लिए छह दिसंबर को आवेदन शुरू हो जाएंगे। 29 दिसंबर 2017 तक आवेदन की अंतिम तिथि है जबकि 4 मार्च को परीक्षा आयोजित की जाएगी। एनडीए एनए एग्जामिनेशन 2018 के लिए दस जनवरी 2018 को आवेदन शुरू होंगे व आवेदन की अंतिम तिथि पांच फरवरी तय की गई है। 22 अप्रैल 2018 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन प्री-2018 के लिए सात फरवरी 2018 से आवेदन शुरू होंगे। छह मार्च तक आवेदन का मौका होगा और तीन जून को परीक्षा आयोजित की जाएगी।


कंबाइंड मेडिकल के लिए 11 अप्रैल से आवेदन
आयोग की तरफ से कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2018 के लिए 11 अप्रैल 2018 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया सात मई तक चलेगी और 22 जुलाई 2018 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed