{"_id":"63beb293db010d086703c9db","slug":"uproar-over-cooking-in-night-shelter-in-mahoba-three-were-beheaded","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: रैनबसेरे में खाना बनाने को लेकर बवाल, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन के सिर फूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: रैनबसेरे में खाना बनाने को लेकर बवाल, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन के सिर फूटे
Wed, 11 Jan 2023 06:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 11 Jan 2023 06:29 PM IST
सार
नगर पालिका के टाउनहाल में बने रैन बसेरे में खाना बनाने को लेकर बवाल हो गया। इसमें दो पक्षों में पथराव हो गया। साथ ही, लाठी-डंडे भी चले। इसमें तीन लोगों के सर फूट गए। पुलिस ने सभी को रैन बसेरे से गृह जनपद भदोही भेजा है।
विज्ञापन
रैनबसेरे के बाहर मारपीट करते आदिवासी समुदाय के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले में नगर पालिका के टाउनहाल में बने रैन बसेरे में मंगलवार की रात जमकर बवाल हुआ। आदिवासी समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। साथ ही, लाठी-डंडों व अलाव में जल रहीं लकड़ियों को उठाकर तीन लोगों के सिर फोड़ दिए। एक घंटे तक सड़क पर जमकर उत्पात किया।
विज्ञापन
पुलिस ने हंगामा को शांत कराते हुए रैन बसेरे में रह रहे आदिवासियों को उनके गृह जनपद भदोही भेज दिया। शहर के डाक बंगला मैदान में 12-14 आदिवासी समुदाय के परिवार झुग्गी बनाकर रहते हैं। भीषण ठंड के चलते इस समय यह परिवार टाउनहाल में बने अस्थायी रैन बसेरे में रह रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार रात नौ बजे भोजन बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इससे तीन लोगों के सिर फट गए। इनका प्राथमिक उपचार कराया गया। रैन बसेरे में महिलाओं व पुरुषों के बीच मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन
इसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। अधिकतर लोगों के शराब के नशे में होने के कारण बीच सड़क एक घंटे तक बवाल चला। इससे आवागमन भी प्रभावित रहा। कोतवाली और महिला थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराकर मामला शांत कराया।