फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uproar of girlfriend in lovers marriage in Kanpur, groom returned from wedding pavilion

‘बेवफाई पर बवाल’: प्रेमी की शादी में प्रेमिका का हंगामा, मंडप से बैरंग लौटा दूल्हा, जानें पूरा मामला

Tue, 30 May 2023 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 May 2023 12:46 PM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी थाना क्षेत्र में एक शादी के दौरान दूल्हे की प्रेमिका ने हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हे की प्रेमिका की जानकारी होने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बरात बैंरग वापस लौट गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। 

विज्ञापन
Uproar of girlfriend in lovers marriage in Kanpur, groom returned from wedding pavilion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में प्रेमी की शादी किसी अन्य युवती से होने की जानकारी पर प्रतापगढ़ से प्रेमिका गुजैनी थाना क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस पहुंच गई। हंगामा होने पर दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और पंचायत के बाद बिना शादी के बरात लौट गई।

विज्ञापन

गुजैनी थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी अलीगढ़ में रहने वाले सीआरपीएफ के जवान से तय हुई थी। रविवार रात पिपौरी गांव स्थित गेस्ट हाउस में बारात पहुंची। तभी प्रतापगढ़ की युवती पहुंची और उसने दूल्हे को प्रेमी बताते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष ने सवाल किया, तो शादी समारोह में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। हंगामा बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया, लेकिन तब तक दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
बता दें कि अलीगढ़ निवासी सीआरपीएफ जवान के प्रतापगढ़ की एक युवती के साथ प्रेम सबंध थे। प्रेमिका को शादी का झांसा देकर जवान ने युवती के साथ कई सालों तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान सीआरपीएफ जवान की शादी गुजैनी थानाक्षेत्र निवासी युवती से तय हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed