{"_id":"63dca96d91d4697d27799b94","slug":"uproar-of-family-members-over-the-death-of-pregnant-woman-in-hardoi-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में प्रसूता की मौत: जिला महिला अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही और अव्यवस्थाओं का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में प्रसूता की मौत: जिला महिला अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही और अव्यवस्थाओं का लगाया आरोप
Fri, 03 Feb 2023 11:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:59 AM IST
सार
सीएचसी पिहानी से प्रसव के बाद प्रसूता को महिला अस्पताल भेजा गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों और स्टॉफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिला महिला अस्पताल में एक प्रसूता की मौत हो गई, जिसके बाद काफी देर तक हंगामा हुआ। परिजनों ने चिकित्सकों और स्टॉफ कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के राज कपूर की पत्नी किरन को प्रसव पीड़ा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले जाया गया था।
विज्ञापन
पिहानी सीएचसी पर किरन ने एक बेटी को जन्म दिया। यह उसका पहला बच्चा था। यहां कुछ देर बाद किरन की हालत बिगड़ने लगी, तो उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। परिजन देर रात लेकर उसको यहां पहुंचे थे और भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान किरण की मौत हो।
विज्ञापन
मृतक के मौसा वीरपाल ने आरोप लगाया कि वह जब यहां लेकर पहुंचे थे,तो किसी ने भी उस को हाथ नहीं लगाया। इलाज में पूरी तरीके से लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को शांत कराने में लगी है। साथ ही, मामले की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन