फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uproar in Unnao District Hospital

उन्नाव: ऑक्सीजन न मिलने पर तीमारदारों ने स्वास्थ्य कर्मी को पीटा, किया कार्य बहिष्कार

Sat, 01 May 2021 11:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 May 2021 11:58 AM IST
सार

महिला के परिजनों का ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों से विवाद हो गया। तीमारदारों ने एक स्वास्थ्य कर्मी को पीट दिया। जिस पर मामले ने तूल पकड़ लिया।

विज्ञापन
Uproar in Unnao District Hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में स्वास्थ्य कर्मी को पीटने पर हंगामा हो गया। पिटाई से आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल कर दी। जिला अस्पताल में एक घंटे से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हैं। पुरवा कोतवाली के ककहन गांव निवासी कालिंदी (60) को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजनों ने शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


महिला के परिजनों का ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों से विवाद हो गया। तीमारदारों ने एक स्वास्थ्य कर्मी को पीट दिया। जिस पर मामले ने तूल पकड़ लिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने तीमारदारों को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। वार्ड में हंगामा होने पर पुलिस को सूचना दी गयी।
विज्ञापन


पुलिस ने तीमारदारों और महिला मरीज को वार्ड से बाहर निकाला। इस बीच स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी है। स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य बहिष्कार से इमरजेंसी में भर्ती अन्य मरीजों का भी इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed