फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uproar at lawyers' general meeting; decision on proposals today.

Kanpur News: लॉयर्स की आमसभा में हंगामा, प्रस्तावों पर फैसला आज

Tue, 13 Oct 2026 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Uproar at lawyers' general meeting; decision on proposals today.
कानपुर। लॉयर्स एसोसिएशन के पं. रामकुमार शुक्ल हॉल में सोमवार को हुई आमसभा में हंगामे के चलते कार्यकारिणी के प्रस्तावों पर कोई फैसला नहीं हो सका। चुनाव में महिलाओं के लिए पद आरक्षित करने समेत कई मुद्दों पर आम सहमति बनाने के लिए बुलाई गई बैठक बेनतीजा रही। अब मंगलवार को बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव में उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री प्रशासन और वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी के दो-दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने पर सहमति बनाने सहित कई प्रस्ताव आमसभा में रखे जाने थे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कार्यकारिणी पर चुनाव न कराने की नीयत से प्रस्ताव देर से लाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। उनका कहना था कि प्रस्तावों को अब पारित कराकर रजिस्ट्रार फर्म, यूपी बार काउंसिल और बार काउंसिल ऑफ इंडिया को भेजना होगा। इसके बाद ही चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव ने बताया कि मंगलवार को कार्यकारिणी और एल्डर्स कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक होगी। इसमें सभी प्रस्तावों पर विचार कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed