{"_id":"67e057bca023cc739d070eb5","slug":"upper-primary-school-bahuri-won-the-scout-competition-etawa-news-c-216-1-etw1004-123020-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: उच्च प्राथमिक विद्यालय बाहुरी ने जीती स्काउट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: उच्च प्राथमिक विद्यालय बाहुरी ने जीती स्काउट प्रतियोगिता
विज्ञापन
स्काउट प्रतियोगिता की विजेता टीम।
- फोटो : संवाद
इटावा। जिलास्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। शुभारंभ डीआईओएस मनोज कुमार और बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने किया। स्काउट वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बाहुरी बढ़पुरा ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में सभी ब्लॉक की 15 टीमों के 170 बच्चों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक टीम की ओर से कैंपिंग, वर्दी, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, प्राथमिक चिकित्सा, बीपी सिक्स, साहसिक कार्य आदि का निरीक्षण किया गया है। स्काउट वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बाहुरी बढ़पुरा को पहला और उच्च प्राथमिक विद्यालय ताखा की टीम को दूसरा स्थान मिला। गाइड वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पंछी ताखा को पहला एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर विशू की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को मेडल दिए गए। डीआईओएस ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मनिर्भर एवं टीम वर्क में कार्य करने की भावना को विकसित करना है। शिक्षकों-शिक्षिकाओं की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण, स्कार्फ एवं बैज लगाकर स्वागत किया। जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. दीपक सक्सेना, डॉ. मुकेश यादव, नवाब सिंह वर्मा, आनंद मिश्रा, अच्युत कुमार त्रिपाठी, नारायण दीक्षित, अर्चना चौधरी, अतहर रहमान, सोनी राजावत रहीं।