फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UPMRC launches facility to celebrate birthdays, get booking and decorations done for Rs 500

मेट्रो के साथ अपने जन्मदिन को बनाएं खास: यूपीएमआरसी ने शुरू की सुविधा, 500 रुपये में कराएं बुकिंग और सजावट

Wed, 21 Sep 2022 05:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Sep 2022 05:39 PM IST
सार

कानपुर मेट्रो में यात्री अब न केवल सुविधाजनक सफर कर सकेंगे, बल्कि अपना जन्मदिन भी खास बना सकेंगे। यूपीएमआरसी ने मेट्रो में जन्मदिन मानने की सुविधा शुरू की है। इसके लिए 500 रुपये में बुकिंग और सजावट करा सकेंगे।

विज्ञापन
UPMRC launches facility to celebrate birthdays, get booking and decorations done for Rs 500
मेट्रो में जन्मदिन मनाने की सुविधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि आप अपने जन्मदिन को यादगार बनाना चाहते हैं और कुछ नया करना चाहते हैं तो मेट्रो ट्रेन अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। परिजनों, दोस्तों के साथ मेट्रो में केक काटकर अपने जन्मदिन को यादगार बना सकते हैं। यूपीएमआरसी रविवार से यह सुविधा शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन

कोच की बुक कराई गईं सीटों पर दूसरा यात्री नहीं बैठेगा। पूरा कोच भी बुक कराया जा सकता है। किराया प्रति यात्री के हिसाब से लिया जाएगा। इसके अलावा मात्र 500 रुपये देकर सजावट भी कराई जा सकती है। यूपीएमआरसी यात्रियों का सफर आनंदमय भी बनाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए आईआईटी से मोतीझील के तक चार प्रमुख स्टेशनों (आईआईटी, विश्वविद्यालय, गीता नगर और एलएलआर हॉस्पिटल) में डॉमिनोज फूड चेन के आउटलेट खोले गए हैं। जल्द ही आईआईटी मेट्रो स्टेशन पर फूड प्वाइंट खुलने जा रहा है। अन्य स्टेशनों पर भी आउटलेट खोलने की तैयारी है। मेट्रो के डिप्टी जीएम (पीआर) पंचानन मिश्रा के अनुसार आउटलेट खुल जाने से यात्रियों के लिए दोस्तों, परिवारजनों के साथ मेट्रो यात्रा का आनंद और भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी बुकिंग
डीजीएम के अनुसार मेट्रो स्टेशन में जाकर 500 रुपये शुल्क देकर जन्मदिन पार्टी के लिए बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग कराते समय बताना पड़ेगा कि कितने लोग पार्टी में शामिल होंगे। आईआईटी से मोतीझील तक मेट्रो पहुंचने में 20 मिनट लगते हैं और शुल्क प्रति यात्री 30 रुपये है।

यदि आप एक चक्कर के लिए बुकिंग कराना चाहते हैं, तो प्रति यात्री 60 रुपये और दो चक्करों के लिए बुकिंग कराना चाहते हैं, तो प्रति यात्री 120 रुपये किराया लगेगा। पार्टी शुल्क और किराया जमा करने के बाद तय समय में मेट्रो स्टेशन में सजा कोच आएगा। उसमें पीछे की तरफ हैप्पी बर्थडे लिखा होगा और आगे गुब्बारे लगे होंगे।

एक कोच में 56 यात्री आ सकते हैं। इसलिए 56 यात्रियों के हिसाब से बुकिंग कराएंगे तो उस कोच में प्लास्टिक सीट लगाकर अन्य यात्रियों को आने से रोका जाएगा। यदि 10 यात्रियों के लिए बुकिंग कराई, तो पीछे की तरफ इतने ही यात्रियों की सीटों को आरक्षित करते हुए प्लास्टिक शीट लगा दी जाएगी।

पार्टी मनाते समय ट्रेन में केक के साथ फोटो खिंचाई जा सकती है। उसे काटा भी जा सकता है, लेकिन खाने-पीने की अनुमति नहीं होगी। स्टेशन से बाहर जाकर वहां स्थित आउटलेट या कहीं भी खा सकते हैं।

नोएडा में 5000, लखनऊ में 500 रुपये में सुविधा
नोएडा में भी मेट्रो ट्रेन में जन्मदिन पार्टी मनाने की सुविधा है, पर वहां इसके लिए 5000 रुपये शुल्क लिया जाता है। लखनऊ मेट्रो में यह सुविधा गत माह शुरू की गई है। वहां 500 रुपये शुल्क है। वहां हफ्ते में औसतन एक बुकिंग हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed