{"_id":"5d7178f78ebc3e0140317321","slug":"upcida-website-could-not-get-back-on-track-even-after-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद भी पटरी पर नहीं आ पाई यूपीसीडा की वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद भी पटरी पर नहीं आ पाई यूपीसीडा की वेबसाइट
Fri, 06 Sep 2019 02:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
demo pic
उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की वेबसाइट एक माह बाद भी पूरी तरह से पटरी पर नहीं आ पाई है। आठ अगस्त से शुरू हुई वेबसाइट के जरिए मिलने वाली सभी ऑनलाइन सुविधाएं अभी तक शुरू नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन
उद्यमियों को भूखंडों के आवंटन व अन्य कामों के लिए यूपीसीडा के लखनपुर स्थित मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
यूपीसीडा की वेबसाइट 31 जुलाई को हैक कर ली गई थी। यूपीसीडा अधिकारियों ने चीनी हैकरों की ओर से वेबसाइट को हैक किए जाने की आशंका जताई है। इस संबंध में तत्कालीन यूपीसीडा सीईओ संजय प्रसाद ने वेबसाइट हैक करने के दोषियों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट करवाई थी।
विज्ञापन
आठ अगस्त से दोबारा वेबसाइट की शुरुआत हुई थी। फिलहाल कुछ सेवाओं को छोड़कर अधिकतर में सर्विस कमिंग सून लिखकर आ रहा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक डाटा करप्ट होने के कारण प्लाटों का विभाजन, एकीकरण, आरटीआई, शिकायत आदि सुविधाएं प्रभावित हैं।
विज्ञापन