फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UPCATET: Exam will be held on 16th and 17th June

UPCATET: 16 और 17 जून को होगी परीक्षा, कानपुर में बनेंगे आठ केंद्र, दो दिन में 5385 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 12 Jun 2022 08:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Jun 2022 08:32 PM IST
विज्ञापन
UPCATET: Exam will be held on 16th and 17th June
यूपी कैटेट - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट) 16 और 17 जून को कानपुर के आठ परीक्षा केंद्रों पर होगी। दोनों दिन की परीक्षा में कुल 5385 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बीते साल तक शहर में 12 परीक्षा केंद्र बनते थे, जिसको घटाकर आठ कर दिया गया है।

विज्ञापन


सीएसए के रजिस्ट्रार प्रो. सीएल मौर्या ने बताया कि परीक्षार्थियों को आधार कार्ड, प्रवेश पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में आना होगा। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। उड़नदस्ता भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगा।
विज्ञापन


16 जून को स्नातक में दाखिले के लिए परीक्षा होगी, जिसमें 4181 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 17 को परास्नातक में 686, पीएचडी में 211 और एमबीए में दाखिले के लिए 307 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यूपीकैटेट के जरिये प्रदेश के चारों कृषि विवि में दाखिला दिया जाता है। इस बार यूपीकैटेट बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि करा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed