फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   upca election will not being held on this time

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसाेसिएशन में इस बार नहीं होंगे चुनाव

Sun, 11 Sep 2016 12:10 AM IST
राहुल शुक्ला, कानपुर
राहुल शुक्ला, कानपुर Updated Sun, 11 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
upca election will not being held on this time
राजीव शुक्ला (फाइल फाेटाे) - फोटो : google
हर दो साल में होने वाले यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के चुनाव इस बार नहीं होंगे। पिछली बार चुनाव 2014 में हुए थे। इस बार (2016) के चुनाव अगस्त-सितंबर में कराए जाने थे लेकिन लोढ़ा समिति की सिफारिशें लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


23 सितंबर को यूपीसीए की वार्षिक आमसभा होगी। इसमें केवल 2015-16 के बिल पास होंगे। यूपी की रणजी टीम समेत महिला अंडर-19 और सीनियर टीमों के सेलेक्टर, कोच, मैनेजर आदि में भी फेरबदल नहीं होगा। 
विज्ञापन


वर्ष 2014 में हुए यूपीसीए के चुनाव में सर्वसम्मति से चुनाव हुआ था। इसमें अध्यक्ष गौरहरि सिंहानिया और सचिव राजीव शुक्ला निर्वाचित हुए थे। कुछ महीने बाद गौरहरि सिंहानिया का देहांत होने के बाद उनके बेटे यदुपति सिंहानिया को अध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल चुनाव होना था लेकिन लोढ़ा समिति की सिफारिशों के चलते चुनाव नहीं होगा। जुलाई में उत्तराखंड में हुई एग्जिक्यूटिव की बैठक में विभिन्न कमेटियां बनाई गई थीं, उन्हें ही पास किया जाएगा। यूपीसीए डायरेक्टर एसके अग्रवाल का कहना है कि यह सही है कि वार्षिक आमसभा 23 को है।


इसमें रूटीन के कामों का लेखाजोखा प्रस्तुत होगा। इसके अलावा नया कुछ भी नहीं होगा। चुनाव भी नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 से 26 सितंबर तक ग्रीनपार्क में टेस्ट मैच है। मैच देखने प्रदेशभर से यूपीसीए के सदस्य यहां आएंगे। इस कारण आमसभा को इसी बीच कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed