{"_id":"6abc27636009c040b40f5613","slug":"upca-agm-today-veterans-may-make-a-comeback-kanpur-news-c-362-1-ka11003-157665-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपीसीए की एजीएम आज, दिग्गजों की हो सकती वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपीसीए की एजीएम आज, दिग्गजों की हो सकती वापसी
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) बुधवार को लैंडमार्क में होगी। इसमें बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद रहेंगे। बैठक में नई गवर्निंग काउंसिल के गठन के साथ विभिन्न समितियों की घोषणा की जा सकती है।
एजीएम को लेकर यूपीसीए में कई अहम बदलावों की चर्चा है। पूर्व क्रिकेटर राहुल सप्रू और शशिकांत खांडेकर की संगठन में वापसी की संभावना जताई जा रही है। वहीं सीनियर टीम के कोचिंग ढांचे में बदलाव किया जा सकता है। पहली बार टीम के लिए दो कोच नियुक्त किए जाने की तैयारी है। इसमें ज्ञानेंद्र पांडेय को लाल गेंद के मुख्य कोच और अरविंद कपूर को सफेद गेंद के कोच की जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। बैठक में यूपीसीए के वाराणसी में प्रस्तावित नए क्रिकेट स्टेडियम को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा हो सकती है। एसोसिएशन से जुड़े अन्य प्रशासनिक और क्रिकेट संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।