{"_id":"6a944833694bb5677904cb53","slug":"up-youth-drowns-in-lahchura-dam-while-bathing-with-friends-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की लहचूरा बांध में डूबने से मौत, गोताखोरों ने मशक्कत से बाहर निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की लहचूरा बांध में डूबने से मौत, गोताखोरों ने मशक्कत से बाहर निकाला शव
Sun, 30 Aug 2026 08:43 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 30 Aug 2026 08:43 PM IST
सार
Mahoba News: दिल्ली निवासी युवक अपने दोस्त से महोबा मिलने आया था। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
युवक के डूबने के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़ से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में रविवार की शाम दोस्तोंं के साथ नहाने गया युवक गहराई में डूब गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक दिल्ली के मंगोलपुरी का निवासी था और महोबा में दोस्त से मिलने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगोलपुरी दिल्ली निवासी राहुल (30) दो दोस्तों रोहित व धनंजय मिश्रा निवासी प्रेमनगर बिहार के साथ जनपद महोबा के थाना पनवाड़ी के बैंदो गांव निवासी दोस्त रवि से मिलने आया था। शाम करीब चार बजे दोस्त से मिलने के बाद तीनों युवक यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध नहाने चले गए। नहाते समय राहुल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्तों के शोर-शराबा मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष महोबकंठ अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू शुरू कराया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम सात बजे युवक के शव को बांध से बाहर निकाला जा सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक दिल्ली का निवासी है। घटना की सूचना परिजन को दी गई है।