{"_id":"69de5bb5c10e0e7ac40603f9","slug":"up-younger-brother-dies-after-falling-from-train-accident-occurs-on-moving-train-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बड़े की आंखों के सामने ट्रेन से गिरकर छोटे भाई की मौत, पिता की दवा लेने निकले थे; चलती ट्रेन में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बड़े की आंखों के सामने ट्रेन से गिरकर छोटे भाई की मौत, पिता की दवा लेने निकले थे; चलती ट्रेन में हादसा
Wed, 15 Apr 2026 07:08 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:08 PM IST
सार
Kanpur News: चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा से बीमार पिता की दवा लेने बड़े भाई के साथ कानपुर आ रहे छोटे भाई नीरज (30) की सोमवार को पनकी भाऊपुर के पास चलती ट्रेन के गेट से गिरकर मौत हो गई। भाई को बचाने के लिए उसने कूदने की कोशिश की लेकिन अन्य यात्रियों ने उसे पकड़ लिया। हादसे के वक्त उनके पास मोबाइल भी नहीं था। सेंट्रल स्टेशन से बुआ के घर गल्लामंडी पहुंचने के बाद उन्होंने दोपहर को हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
इटावा के ग्राम विशुनबाग पुरवा गाड़ीपुरवा निवासी राकेशनगर पालिका में साफ-सफाई का काम करते हैं। बेटा नीरज भी उनके साथ काम में हाथ बंटाता था। नीरज तीन भाइयों राजीव और संजय में सबसे छोटा था। पिता के अनुसार नौबस्ता के मछरिया में उनकी सांस की दवा चल रही थी। सोमवार सुबह राजीव और नीरज को जोधपुर हावड़ा ट्रेन से कानपुर भेजा था। राजीव ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे स्टेशन देखने के लिए गेट पर गया नीरज चलती ट्रेन से उनकी आंखों के सामने नीचे गिर गया। वह यात्रियों से ट्रेन रुकवाने की गुजारिश करता रहा लेकिन यह किसी के बस में नहीं था। बिलखतेे हुए बताया कि सफर के समय नीरज के पास ही मोबाइल था। वहीं, उन्हें घर के मोबाइल नंबर तक नहीं याद थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घंटेभर में सेंट्रल स्टेशन पहुंची ट्रेन के रुकने पर वह बदहवास हालत में गल्लामंडी निवासी बुआ माया के घर पहुंचे। वहां उन्होंने बुुआ व फोन करके माता-पिता को घटना की जानकारी दी। वह लोग दोपहर में पनकी धाम स्टेशन पहुंचे तो जीआरपी ने शव की फोटो दिखाकर शिनाख्त कराई। जीआरपी को तलाशी में युवक की जेब से टिकट और मोबाइल मिला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।