फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather: western disturbance active, temperature decreased

UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने बदला मौसम का मिजाज, अभी और गिरेगा पारा, बढ़ेगा जाड़ा

Thu, 10 Feb 2022 06:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Feb 2022 06:12 PM IST
सार

शहर के बाहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में हुई बूंदाबांदी और ओले पड़ने की वजह से सुबह और रात को ठंड बढ़ सकती है।

विज्ञापन
UP Weather: western disturbance active, temperature decreased
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बुधवार को मौसम फिर से बदल गया। चार गुना अधिक गति (पांच किलोमीटर प्रति घंटा) से चली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। बादल भी चढ़ आए। इससे अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 23 पर आ गया। रात को बादल होने की वजह से न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढ़कर 11.8 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

 

शहर के बाहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान और गिर सकता है। सुबह और रात को ठंड बढ़ सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में हुई बारिश और ओले पड़ने की वजह से कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी ठंडी हवाएं सुबह से ही आनी शुरू हो गईं।

विज्ञापन

 

सीएसए के मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया की एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर व आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। इसका असर यूपी के मध्य क्षेत्र में भी पड़ रहा है। हवा की दिशा में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed