{"_id":"6204f59cfa05a77bd97f1b4e","slug":"up-weather-western-disturbance-active-temperature-decreased","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने बदला मौसम का मिजाज, अभी और गिरेगा पारा, बढ़ेगा जाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने बदला मौसम का मिजाज, अभी और गिरेगा पारा, बढ़ेगा जाड़ा
Thu, 10 Feb 2022 06:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Feb 2022 06:12 PM IST
सार
शहर के बाहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में हुई बूंदाबांदी और ओले पड़ने की वजह से सुबह और रात को ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बुधवार को मौसम फिर से बदल गया। चार गुना अधिक गति (पांच किलोमीटर प्रति घंटा) से चली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। बादल भी चढ़ आए। इससे अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 23 पर आ गया। रात को बादल होने की वजह से न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढ़कर 11.8 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बाहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान और गिर सकता है। सुबह और रात को ठंड बढ़ सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में हुई बारिश और ओले पड़ने की वजह से कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी ठंडी हवाएं सुबह से ही आनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
सीएसए के मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया की एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर व आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। इसका असर यूपी के मध्य क्षेत्र में भी पड़ रहा है। हवा की दिशा में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन