फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, Mercury reached 40 degrees, temperature will rise further, experts said 50 percent less moi

UP Weather Update: पारा @ 40 डिग्री! अभी और बढ़ेगा तापमान, विशेषज्ञ बोले- 50 फीसदी कम हुई नमी, पढ़ें मौसम अलर्ट

Fri, 14 Apr 2023 09:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Apr 2023 09:48 AM IST
सार

Weather News: अप्रैल के पहले पखवारे में ही गर्मी बेचैन करने लगी है। पिछले सात दिन से बढ़ रहा तापमान गुरुवार को 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को दोपहर में घरों में ही रहने को मजबूर किया।

विज्ञापन
UP Weather Update, Mercury reached 40 degrees, temperature will rise further, experts said 50 percent less moi
कानपुर में गर्मी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गर्मी बढ़ रही है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। गुरुवार को पारा 39 डिग्री सेल्सियस पर रहा है। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अब तापमान लगातार बढ़ता रहेगा।

विज्ञापन

वैसे 15 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की तलहटी तक पहुंचेगा। लेकिन इसका अधिक असर कानपुर परिक्षेत्र में नहीं आएगा। जो थोड़ा-बहुत असर पड़ेगा, उससे हल्के और मध्यम श्रेणी के बादल आएंगे। इससे रात को गर्मी और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा अभी कोई मौसमी गतिविधियों की संभावना नहीं है। मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस समय माहौल में नमी कम हो गई है। अधिकतम नमी 47 प्रतिशत है और न्यूनतम 19 प्रतिशत। माहौल में नमी न होने से हवाओं में नमी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Weather Update, Mercury reached 40 degrees, temperature will rise further, experts said 50 percent less moi
कानपुर में गर्मी - फोटो : Amar Ujala

42-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान
इससे तपिश और सख्त होगी। इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य औसत के आसपास है। उन्होंने बताया कि तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में गर्मी काफी परेशान करेगी।

UP Weather Update, Mercury reached 40 degrees, temperature will rise further, experts said 50 percent less moi
कानपुर में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

गर्मी से बिलबिला उठे लोग, सड़कों पर रहा सन्नाटा
मौसम का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आग उगल रहीं सूरज की किरणों के बीच गर्मी से लोग बिलबिला उठे। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। अंगोछा, गमछा पहनकर ही लोग घरों से बाहर निकले। मौसम विशेषज्ञों की मानें, तो तापमान और बढ़ेगा।

UP Weather Update, Mercury reached 40 degrees, temperature will rise further, experts said 50 percent less moi
कानपुर में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

आपदा विशेषज्ञों ने भी जारी किया अलर्ट
वहीं, गर्मी को देखते हुए प्रशासन की ओर आपदा विशेषज्ञों ने भी अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा है कि तेज धूप में विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच घर से बाहर जाने से बचें। भीषण गर्मी में दोपहर के समय अधिक श्रम वाली गतिविधियों को न करें।

UP Weather Update, Mercury reached 40 degrees, temperature will rise further, experts said 50 percent less moi
कानपुर में गर्मी - फोटो : amar ujala

खानपान का रखें विशेष ध्यान
दोपहर के समय खाना पकाने से बचें। रसोई घर को हवादार बनाए रखने के लिए खिड़की व दरवाजे खुली रखें। शराब, चाय, कॉफी व शीतल पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें। उच्च प्रोटिन वाले भोजन से बचें और बासी भोजन बिल्कुल न खाएं। अपने बच्चों और पशुओं को खड़ी वाहनों के अंदर न छोडें।

UP Weather Update, Mercury reached 40 degrees, temperature will rise further, experts said 50 percent less moi
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

पेय पदार्थ का इस्तेमाल करें
गर्मी से बचने के लिए यह करें उपाय सफर में अपने साथ पीने का पानी रखें और पर्याप्त और नियमित अंतराल पर इसे पीते रहें। पानी की कमी को दूर रखने के लिए ओआरएस घोल, नारियल पानी, लस्सी, नींबू पानी, छाछ, आम का पन्ना आदि पेय पदार्थ का इस्तेमाल करें।

UP Weather Update, Mercury reached 40 degrees, temperature will rise further, experts said 50 percent less moi
गर्मी से पर्यटक हुए बेहाल - फोटो : अमर उजाला

हल्के रंग और ढीले कपड़े पहनें
हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें। शिशुओं को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ एवं पानी पिलाएं। बच्चों को हमेशा ठंडे कमरे में रखें। आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि यदि बच्चों के पेशाब का रंग गहरा नजर आए तो समझ लें कि बच्चा पानी की कमी का शिकार है।

UP Weather Update, Mercury reached 40 degrees, temperature will rise further, experts said 50 percent less moi
कानपुर में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

तापमान

  • अधिकतम-39 डिग्री सेल्सियस।
  • न्यूनतम-19.6 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed