फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update: Kanpur is the third coldest city in the state

UP Weather Update: प्रदेश में तीसरा सबसे ठंडा शहर कानपुर, 18-19 को बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि के आसार

Thu, 15 Jan 2026 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
UP Weather Update: Kanpur is the third coldest city in the state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दिन में धूप अधिकतम तापमान बढ़ा रही है और रात में पारा गिर रहा है। गुरुवार को शहर की रात फुरसतगंज, बरेली के बाद सबसे ठंडी रही। न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के आते ही मौसमी गतिविधियों के पलटने के आसार बन गए हैं। 18-19 को बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में पहुंच गया है। पर्वतीय शृंखला पर शुक्रवार से बर्फबारी और बारिश शुरू होगी। पश्चिमी विक्षोभ जब तक ठहरा रहेगा, हवाएं थम जाएंगी। इससे तापमान में एक-दो डिग्री वृद्धि होगी। जैसे ही विक्षोभ का असर खत्म होगा, उत्तर पश्चिमी हवाओं की निरंतरता बनेगी। इससे कानपुर परिक्षेत्र और गंगा के मैदानी इलाकों में शीत लहर गति पकड़ लेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 19 जनवरी से कानपुर परिक्षेत्र में बादलों की आवाजाही बढ़ने का अनुमान है। इससे रात का पारा चढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर 26 जनवरी तक रह सकता है। उसके बाद तेज गलन होगी। सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 18-19 जनवरी को मौसमी गतिविधि के बदलाव से बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की संभावना है। अभी एक-दो दिन गलन बनी रहेगी। सुबह और रात को धुंध-कोहरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस जनवरी में दिन का पारा बढ़ा
सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि इस साल जनवरी के पखवाड़े में अधिकतम तापमान पिछले साल की तुलना में अधिक रहा है। बीते साल की जनवरी को पखवाड़े का औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री रहा। इस बार 18.9 डिग्री हो गया। अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री बढ़ोत्तरी हुई। इसके उलट रात का न्यूनतम तापमान कम हो गया। बीते साल न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा। इस बार घटकर 5.9 डिग्री हो गया। औसत न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed