फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, Cold broke the record of 12 years, weather expert said  it will be cold till the end of Feb

UP Weather Update: ठंड ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड, मौसम एक्सपर्ट बोले- फरवरी के आखिर तक पड़ेगा जाड़ा

Tue, 03 Jan 2023 09:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Jan 2023 09:09 AM IST
सार

साल के पहले सप्ताह में गलन भरी ठंड के तेवर और तल्ख हो गए। सुबह से ही शीतलहर और कोहरे के कारण जनजीवन खासा प्रभावित रहा। दिन का तापमान सात डिग्री लुढ़क कर 13.4 डिग्री पर आ गया। वहीं, रात का तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस गिरा।

विज्ञापन
UP Weather Update, Cold broke the record of 12 years, weather expert said  it will be cold till the end of Feb
कानपुर में भीषण ठंड, अलाव बने सहारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कड़ाके की पड़ रही ठंड ने सोमवार को 12 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। दिन का तापमान सात डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 13.4 डिग्री पर आ गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की कमी आई। पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह शीतलहर जारी रहने की संभावना है, जिससे दिन और रात के समय ठंडक तेज रहेगी। आज से पहले वर्ष 2010 की दो जनवरी को दिन का पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद अब जाकर इतना जाड़ा पड़ा है।
विज्ञापन

चंद्रेशखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इस बार जाड़े के दिन फरवरी के आखिर तक चलने की संभावना है। बताया कि लखनऊ, कानपुर सहित आसपास के अधिकांश जनपदों में कोल्ड डे की स्थिति बन गई है, जो कुछ दिनों तक चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कोहरा भी रहेगा, जिससे आवागमन में दिक्कत आएगी। भारतीय मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि रात के समय पूरी सावधानी से ही यात्रा पर निकलें। सिर हमेशा ढककर रखे। दरअसल इस समय बर्फीली हवाओं के चलने से दिक्कत बढ़ गई है।

ठिठुरन भरी ठंड का लोगों की दिनचर्या पर भी असर रहा। उधर, बस व रेलवे स्टेशन पर लोग ठिठुरते हुए इंतजार करते दिखे। वहीं दृश्यता कम होने के कारण दिन में भी वाहन चालक लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। सुबह धूप निकलने पर ही वॉक पर जाएं। तेज हवा हो तो घर के आसपास ही टहलना ठीक रहेगा।

राहगीरों व मवेशियों के लिए अलाव बने सहारा
ठिठुरन भरी ठंड ने सबसे ज्यादा राहगीरों व मवेशियों को परेशान कर रखा है। सोमवार को कई जगहों पर लोग दिन में भर अलाव जलाकर उसके सहारे बैठे नजर आए। अलाव के पास ही राहगीर और मवेशी भी ठंड से बचाव करते दिखे।

किदवईनगर, आईआईटी में प्रदूषण का स्तर 300 के पार
कानपुर में लगातार बढ़ती ठिठुरन और कोहरे के बीच मंगलवार को नए साल के दूसरे दिन भी किदवईनगर और आईआईटी में प्रदूषण का स्तर 300 के पार रहा। किदवईनगर में हवा गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 369 तो आईआईटी में एक्यूआई का स्तर 326 तक गया।

वहीं, कल्याणपुर में एक्यूआई का स्तर 232 दर्ज किया गया। हालांकि तकनीकी खामी और प्रदूषण मांपने के दौरान तकनीकी व्यवधान की वजह से व्यावसायिक व सबसे प्रदूषित क्षेत्र माने जाने वाले नेहरूनगर में हवा गुणवत्ता सूचकांक 200 के नीचे पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed