फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, cold and likely to increase, temperature will fluctuate

UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर हल्का, ठंड और बढ़ने की संभावना, तापमान में होगा उतार-चढ़ाव

Tue, 15 Nov 2022 08:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 15 Nov 2022 08:31 AM IST
सार

मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है, जिससे रात में दिन और रात के पारे में बढ़ोत्तरी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, भूमध्य सागर से आए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम है। वहीं, उत्तरी पश्चिमी हवाएं अभी और ठंड बढ़ाएंगी। इसके अलावा बादल आने पर तापमान में उतार-चढ़ाव होगा।

विज्ञापन
UP Weather Update, cold and likely to increase, temperature will fluctuate
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में वैसे भूमध्य सागर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ गया है, लेकिन इसका असर बहुत हल्का है। हल्का असर होने की वजह से चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अधिक ताकतवर नहीं होगा। इसके चलते माहौल में ठंडक बढ़ती रहेगी। साथ ही, उत्तरी पश्चिमी हवाएं ठंड और बढ़ाएंगी।

विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ अगर मजबूत होता तो हवाओं की दिशा और दशा दोनों पर फर्क आता। लेकिन ऐसा नहीं हैं, उत्तरी-पश्चिमी हवाएं माहौल में ठंडक बढ़ाती रहेगीं। बादल आए, तो तापमान पर एक-दो डिग्री का फर्क आ सकता है।
विज्ञापन

इस समय दिन का अधिकतम और रात का न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य औसत एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस कम हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि आने वाले पांच दिनों में आसमान साफ रहने के आसार हैं। वर्षा की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर के पास दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 16 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर आ सकता है।

डॉ. पांडेय ने बताया कि ठंडक में बढ़ोत्तरी होती रहेगी। ठंड तो पड़ेगी, लेकिन हाड़ कंपाऊ ठंड लगातार बने रहने की संभावना नहीं है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने पर प्रदूषण कम हो सकता है। हवाएं प्रदूषण उड़ा ले जाती हैं। बता दें कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आ सकती है।

बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है। तो, वहीं कई हिस्सों में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की भी खबर है। हवा का रुख बदलने से उत्तर भारत में पारा लुढ़कने लगा है।

तापमान

अधिकतम-28.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-13.6 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed